Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना के शहरी कैम्प में लाभार्थियों की दिन भर रही लंबी कतार

रिपोर्ट अनिल जायसवाल
Ibn24×7 news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन हेतु शिकायत कैंप में लाभार्थियों की लम्बी लाइन लगी रही ।

IMG 20220419 WA0028कैंप में आवास हेतु हज़ारों लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज जमा कर उनकी शिकायतों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के लाभार्थी को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपया सरकार द्वारा अनुदान के रूप में मिलेगा। लाभार्थियों से उन्होंने कहा कि आवास योजना में अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने और मुझे अवश्य दें। संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसे ही अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा पर कुठाराघात करने का कार्य करते हैं। अगर कोई लाभार्थी भी रिश्वत देता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई कर सरकारी धन की रिकवरी कराई जाएगी। उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति भी आगाह करते हुए मास्क लगाने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप शुक्ला, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, अविनाश चौरसिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमरेंद्र मल्ल, आशीष सिंह, वार्ड नं 25 के सभासद एडवोकेट अश्वनी रौनियार, अभिमन्यु चौरसिया व विनोद गुप्ता सहित तमाम आदि लोग मौजूद रहे।

—————
अध्यक्षा की अनुपस्थिति व लाभार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था न होने पे आग-बबूला हुए विधायक

प्रधानमंत्री आवास कैंप में संबोधन के दौरान नपा अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल की अनुपस्थिति व कैंप में आए लाभार्थियों के लिए कड़ी धूप में जलपान की व्यवस्था नहीं देख विधायक प्रेमसागर पटेल आग बबूला हो गए। उन्होंने अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव व लिपिक दुर्गा प्रसाद को जमकर फटकार लगाई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *