Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 19 at 5.01.03 PM

स्वास्थ्य मेले मे बीईओ मिली गायब, विधायक ने जताई नाराजगी, मेले मे उमड़ी भीड़

फतेहगंज पश्चिमी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगंज पश्चिमी मे एक विशाल ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा व सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक व सीएमओ ने एक एक स्टॉल का अवलोकन किया। बेसिक शिक्षा के स्टॉल पर बीईओ के न होने पर विधायक ने नाराजगी जताई।

उसके बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ दीपक ओहरी एवं डॉ बागीश वैश्य ने भी मेले का अवलोकन किया। विधायक ने कहा कि जनहितकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना प्रदेश सरकार का मुख्य एजेंडा है। सीएमओ डॉ बलबीर ने मेले मे उपचार के साथ सरकारी योजनाओं के बारे मे सभी को विस्तार पूर्वक बताया गया। मेले मे स्वास्थ्य विभाग, सहायक, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष, शिक्षा, सूचना एवं प्रसार, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, यूनानी चिकित्सालय विभाग आदि के स्टाल लगाए गए।

विधायक ने दो गर्भवती की गोद भराई की। सीएमओ ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम मे नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, सभासद संजीव सिंह, संदीप गुप्ता, शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ संचित शर्मा, डॉ अर्जुन सिंह एवं डॉ दीपाली शर्मा ने भी आगंतुकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पंत, प्रभारी सीडीपीओ इंदिरा परिमाल, शिक्षा विभाग से मनोज शर्मा, प्रद्युमन यादव, सौरभ बाजपेई, मनोज शर्मा, गौरव, रमेश पपनै एवं बाल विकास कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *