Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 18 at 00.14.28

वेब न्यूज़ से जुड़े पत्रकारो की बैठक मे सम्मानित किये गये लेखपाल नेता व तहसीलदार

 

राकेश पाण्डेय IBN NEWS GHAZIPUR

गाजीपुर। अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ से जुड़े पत्रकारो की बैठक सैदपुर स्थित एच आर पैलेस में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार सैदपुर नीलम उपाध्याय, लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रहे हैं।
मुख्य अतिथि का स्वागत अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक संतोष नाई ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही सभी पत्रकारों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि रही तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने मंच पर संबोधन के दौरान अवगत किया कि आज के दौर में इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया तेजी से बढ़ रही है, और हमको बहुत खुशी हो रही है कि हम सभी पत्रकार बंधुओं के बीच है।

वहीं मुख्य अतिथि रहे लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने मंच पर संबोधित करते हुए बताया कि पहले गांव में मीडिया बहुत कम सक्रिय थीं लेकिन आज के दौर में इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ प्रिंट मीडिया बहुत तेजी से बढ़ रही है।
इस अवसर पर न्यूज़ के पत्रकार अमित उपाध्याय को निर्भीक पत्रकारिता की प्रशंसा चिन्ह देकर और फूल मालाओं से अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज के संपादक संतोष नाई ने सम्मानित किया।

इस दौरान मंच पर संबोधित करते पत्रकार अमित उपाध्याय ने बताया कि हम लोगों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की जरूरत है।

सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर वाराणसी से चलकर चर्चित पत्रकार बजरंग बली तिवारी, पत्रकार श्रीकांत उपाध्याय, पत्रकार मोहम्मद इसरार, पत्रकार दिनेश कुमार, पत्रकार पंकज यादव, पत्रकार आनंद प्रजापति, पत्रकार श्रवण कुमार शर्मा, पत्रकार अमित उपाध्याय, पत्रकार विनीत शर्मा उपस्थित थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *