Breaking News

जनपद महाराजगंज मैं विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में की गई कानूनी कार्यवाही

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 86 वाहनों का चालान किया गया । जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल-24 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके। थाना श्यामदेउरवां पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में अभियुक्त हरिचरन उर्फ हरिश्चन्द्र पुत्र दुलारे नि0 दौलतपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही नेअभियुक्त अनीस रहमान पुत्र कलमुद्दीन नि0 नटवा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज के कब्जे से 1106 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया।थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मेंअभियुक्त जपचन्द साहनी पुत्र रामकुंवर नि0 शितलापुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82/22 धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान किया गया ।पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल- 32 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया तथा जनपद में 17/18.04.2022 को विभिन्न अपराधों में कुल- 27 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *