स्क्रिप्ट- ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम
प्लेस-लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मामला खीरी थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव का है।जहां चोरी करके भाग रहे बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंद फायर झोंकना सुरु कर दिया और कुछ बदमाश गन्ने के खेत मे घुस गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया गोलियों की आवाज़ सुनकर बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और पुलिस के आगे घुटने टेक दिए। पकड़े गए तीन बदमाश सीतापुर जिले के बताए जा रहे हैं जिनके पास से एक बुलेरो तीन तमंचे व कई जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं।वही तीन अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर पुलिस को चाखमा देकर फरार हो गए पुलिस अधीक्षक की माने तो फरार बदमाशो की तलाश जारी है।जल्द पकड़े जाने का भरोसा भी दिलाया हैं पकड़े गए सभी बदमाश अंतर जनपदी बताए जा रहे है।इनपर अलग,अलग थानों में आपराधिक रिकार्ड दर्ज हैं।
बाइट-रामलाल वर्मा-एसपी खीरी
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …