Breaking News

बगहा – बगहा:- शारदीय नवरात्र के महानवमी के दिन भीड़ पर काबू पाने के लिए एसपी व एसडीएम ने पूजा समिति के सदस्यों दिया कई दिशा निर्देश

बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार
बगहा:- शारदीय नवरात्र के महानवमी के दिन माँ जगदम्बे पूजा समिति बॉम्बे बाजार बगहा के पूजा पंडाल में पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा के द्वारा पूजा पंडाल और मेले का भीड़-भाड़ तथा विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वही बगहा एसपी श्री गुप्ता ने भीड़ पर काबू पाने के लिए तथा मेले का उचित व्यवस्था करने के लिए पूजा समिति के सदस्यो को कई दिशा निर्देश दिये। साथ ही प्रशासन का सहयोग देने की बात कही।वही एसड़ीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि महानवमी व दशमी के दिन पूजा पंडालो पर श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ उमड़ती हैं। भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के सदस्यों निम्न बातों पर ध्यान रखने की अपील की। महानवमी पर श्रद्धालु सपरिवार दर्शन पूजन को उत्सुक रहते हैं
ऐसे में दर्शन पूजन के लिए आने से पूर्व साथ के बच्चों के जेब मे मोबाइल नम्बर व पता डाल देंगे। ताकि भीड़ में अगर बच्चा किसी के द्वारा हाथ से छूट जाए तो उसे ढूढ़ने में दिक्कत नही होंगी।वही बीडीओ शशिभूषण सुमन ने भी पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।वही थानाध्यक्ष मोहम्मद अयूब साहब ने भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी तत्पर दिखे और लगातार मॉनिटरिंग करते हुए दिखे।मौके पर सीओ उदय शंकर मिश्रा,एसडीपीओ सजीव कुमार एवं तमाम पुलिसकर्मियों सहित पूजा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *