अयोध्या, विशेष रिपोर्ट – कामता शर्मा
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। थाना कुमारगंज में तैनात दरोगा हर्ष नारायण तिवारी को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर एक बुजुर्ग ब्राह्मण से अभद्रता और उत्पीड़न का गंभीर आरोप है।
📍 स्वरूपपुर गांव के बुजुर्ग से की गई थी बदसलूकी
यह मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर मजरे रघुवर पांडे का पुरवा गांव से जुड़ा है, जहां के निवासी भोलानाथ पांडे, एक बुजुर्ग ब्राह्मण हैं। आरोप है कि पुलिस दबिश के दौरान दरोगा हर्ष नारायण तिवारी और सिपाही अशोक द्वारा उनके साथ बदसलूकी और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
⚖️ भाजपा नेता ने उठाई आवाज
इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडे ने पीड़ित बुजुर्ग के पक्ष में प्रशासन से शिकायत और पैरवी की। उन्होंने एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
🔎 प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष
एसएसपी द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के बाद आम जनता और ग्रामीणों के बीच संतोष का माहौल है। लोगों ने इसे न्यायपूर्ण कदम बताया और उम्मीद जताई कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनी रहेगी।
📢 क्या है आगे की प्रक्रिया?
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की आंतरिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।