Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच ने सोहनाग में ब्लॉक मुख्यालय बनाने का किया विरोध सौंपा ज्ञापन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार

img 20250517 wa00075035172361676422466

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर ब्लॉक मुख्यालय को सलेमपुर से हटाकर सोहनाग में बनवाने के प्रस्ताव का विरोध आज राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हरि प्रसाद को सौंप कर किया। इस दौरान राकेश सिंह ने कहा कि सोहनाग में ब्लॉक मुख्यालय बनने से इस क्षेत्र की जनता को सहूलियत के बजाय और परेशानियों में डालने वाला होगा। पहले से ही ब्लॉक के रजवल,बरसात ,वैदौली, पड़री झिल्लीपर,बनकटा मिश्र, जिरासो,बड़हरा, मुसैला बुजुर्ग, मुसैला खुर्द सहित दर्जनों गांव की दूरी 15 किमी से अधिक थी,सोहनाग में ब्लॉक बनने से यह दूरी और बढ़ जाएगी। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग जनों की पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने ,खुखुन्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त करने की मांग किया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अजय कुमार, सुरेश प्रसाद, गिरीश गिरि,उपेन्द्र शर्मा, रामचन्द्र चौहान, मूरत कुशवाहा, विश्वजीत, राजू विश्वकर्मा, राजनाथ गौंड़, वीरेन्द्र प्रसाद,सुदामा,भरत राजभर,निर्मला भारती, पतरु कुशवाहा, बृजपाल यादव, गंगासागर, खेदारु गौंड़,योगेश शर्मा, विनोद गुप्ता अनिल मद्देशिया, प्रदीप,मदन राय,शशिप्रभा, इंद्रावती देवी,ममता देवी,रमेश गुप्ता, महन्थ ,सोनू,कन्हैया गौंड़, विनोद, रामानंद,प्रभावती, रमेश यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …