Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 20 at 20.08.32

बडी माला के चक्कर मे भूला कोबिड प्रोटोकॉल यह है समाजवादी सूरमा ओपी सिंह है पूर्व मंत्री

 

 

IBN NEWS GHAZIPUR

मनीषा ने ली जमानिया ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ

गाजीपुर:जमानिया विकास खंड में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा ने ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा और ब्लाक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमुख क्षेत्र पंचायत मनीषा कुशवाहा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह सहित ब्लाक प्रमुख का माला पहना कर लोगों ने स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व पर्यटन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादियो का विकास ही एक मात्र लक्ष्य है आज शपथ लेने के साथ ही ब्लाक प्रमुख की जिम्मेदारिया भी बढ़ गई हमें आशा है कि यह क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगी उन्होंने सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यो और ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा ने कहा कि पद की गरिमा बना कर रखूंगी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरूंगी। उन्होंने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह‚ तहसीलदार घनश्याम‚ बीडीओ हरीनरायन‚ एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे‚ संतोष कुशवाहा‚ विधान अध्यक्ष अनिल यादव‚ गोलू यादव,मनोज यादव, अम्बरीष यादव,रजनीश यादव‚ सुरेन्द्र यादव‚ सरजू सिंह‚ दीपू यादव‚ उपेन्द्र सिंह उर्फ शिवजी‚ चंदन तिवारी‚ अनिल यादव‚ रजनीकांत यादव‚ बबलू सिंह‚ झिल्लू यादव‚ धर्मराज कुशवाहा‚ सरोज यादव‚ मनोज पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *