Breaking News

खड्डा कुशीनगर: एस पी कुशीनगर ने किये हनुमान गंज थाना व छितौनी चौकी की निरक्षण

एस पी कुशीनगर ने किये हनुमान गंज थाना व छितौनी चौकी की निरक्षण
खड्डा तहसील क्षेत्र के मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अशोक
कुमार पाण्डेय ने हनुमानगंज थाने के छितौनी चौकी व थाने का औचक
निरीक्षण किया। एसपी ने जहां थाने के बाउड्रीवाल
कराने का निर्देश दिया वहीं स्थानीय लोगों ने स्टाप की
कमी को दूर कराने की मांग की।
एसपी श्री पाण्डेय ने मंगलवार की देरशाम अचानक
छितौनी चौकी पहुंचे और कस्बे की गश्ती
की जानकारी लेते हुए आगामी त्योहार को लेकर चर्चा
की। उन्होंने अवैध दारु पर लगाम लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने
पीडितों की तहरीर पर न्याय संगत
कार्यवाही करने की बात कही। छितौनी
कस्बा निवासी भाजपा जिला मंत्री आनन्द कुशवाहा, प्रधान बुलहवा
प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्त, यूवा नेता सुमित गुप्ता , दीपू सरावगी,
बेचू गुप्ता, रमाशंकर चौधरी, दिनेश गुप्त आदि ने चौकी पर स्टाफ
की कमी का जिक्र करते हुए पुलिसकर्मियों की संख्या
बढ़ाने की मांग की। तत्पश्चात पुलिस कप्तान हनुमानगंज थाना
परिसर पहुंचे और निरीक्षण करते हुए थाने का बाउड्रीवाल कराने
का आश्वासन दिया।

इस दौरान एसओ हनुमानगंज बृजेश मिश्र, एसआई निरंजन राय , एसआई महेन्द्र
चौधरी, रमायन यादव, राजाराम यादव, रवि शंकर राय, ओमप्रकाश यादव, गिरजेश
गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट ओमप्रकाश कुमार ibn24x7news खड्डा कुशीनगर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *