Breaking News

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के सभागार भवन में शिविर का आयोजन कर 430 नए लाभार्थियों के बीच राशनकार्ड का किया गया वितरण

बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के सभागार भवन में शिविर का आयोजन कर 430 नए लाभार्थियों के बीच राशनकार्ड का किया गया वितरण
बगहा:- बगहा दो प्रखण्ड के सभागार भवन में मंगलवार को शिविर का आयोजन कर बगहा एक व बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के करीब साढ़े चार सौ नए लाभार्थियों के बीच खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत नए राशन कार्ड का वितरण किया गया।जिन पंचायतों में कार्ड वितरण किया गया उसमे बगहा एक प्रखण्ड के मझौवा पंचायत में 25,टेसरहिया बथुवरिया में 102 ,चंद्रपुर रतवल में 20 ,भैसही पाडरखाप में 28 ,परसा बनचहरी में 28 ,बीबी बनकटवा में 14 तथा बगहा दो प्रखण्ड के बैरागी सोनवर्षा में 2 ,सन्तपुर सोहरिया के 80 ,जिमरी नौतनवा के 18 , वाल्मीकिनगर के 9 , बिनवलिया बोदसर में17 ,देवरिया तरूअनवा में 6 ,लक्ष्मीपुर रमपुरवा के 14 तथा हरनाटांड़ पंचायत में 24 लाभार्थी शामिल है।अवर निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार पटेल, बगहा एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीकांत ओझा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भितहा राजीव रंजन तथा अनुमंडलीय कर्मचारी इम्तयाज अहमद ,शिशु कुमार सहित तमाम कर्मी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *