Breaking News

बगहा:- पुरानी शिव मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवारी को महादेव के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही

बगहा:- पुरानी शिव मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवारी को महादेव के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
बगहा:- बगहा नगर परिषद के वार्ड 11 नरईपुर स्थित पुरानी शिव मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवारी को महादेव के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। शिव मंदिर मे सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी गई। मंदिर परिसर मे जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी -लम्बी कतार लगी थी। पूरे सावन माह में भगवान शंकर की पूजा – अर्चना की विशेष महत्व है। सावन महीने को सबसे पवित्र महीना माना गया है मान्यता है कि सावन के सोमवार में व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख -समृद्धि आती है एवं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय होता है। इस वर्ष का सावन का महीना खास है पंचांग के अनुसार इस बार का सावन 30 दिनों का है पुरानी शिव मन्दिर के पुजारी ब्रजकिशोर पांडेय ने बताया कि पहली सोमवार एक साथ दो शुभ योग लेकर आया हैं इसमे भगवान शिव की पूजा-अराधना से श्रद्धालुओं की तमाम बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *