Breaking News

झाँसी – प्रेम नगर थाना पुलिस ने चोरी की कार से जा रहे बाहन चोरों को दबोचा

Ibn24x7news रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी

झाँसी 5 अगस्त। जिले की प्रेमनगर थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब बिजौली डगरिया तिराहा पर चैकिंग के दौरान पकडे चोरी की कार सवार दो शातिर बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बिजौली ग्रोथ सेन्टर में बन्द पड़ी पानी की टंकी के पास सुनसान स्थान पर बने कमरे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना प्रभारी अवध नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में हमराह उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, सोमेश कुमार, बृजेश कुमार, सिपाही कृष्ण कान्त यादव, अभिषेक दीक्षित, लाखन सिंह, राजकुमार, रितिक मिश्रा, चालक भानू प्रकाश आदि पुलिस बल बिजौली डगरिया तिराहा पर चैकिंग कर रहा था तभी उन्हें कार सवार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देख सवार ने कार की गति तेज कर दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर कार सहित उसमें सवार दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकडे गए युवकों ने अपने नाम नारायण कुशवाहा निवासी बिन्दपुरा थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़ व संजय राजपूत निवासी आजादपुरा थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़ बताये। उन्होंने स्वीकारा कि पकडी गयी कार चोरी की है और वह खरीददार की तलाश में थे। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गयी। तो उन्होंने बताया कि विविध स्थानों से चुरायी गयी ६ मोटरसाइकिलों को बिजौली ग्रोथ सेन्टर में बन्द पड़ी पानी की टंकी के पास सूनसान स्थान पर बने कमरे में छुपाकर रखी है। और उन्होंने मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर बताये गये स्थान से चोरी की ६ मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। अब यह पता किया जा रहा है कि कार व मोटरसाइकिलों के मालिक कौन हैं व कहां से चुरायी गयी हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *