Breaking News

झाँसी: प्रेम नगर थाना पुलिस ने चोरी की कार से जा रहे बाहन चोरों को दबोचा

प्रेम नगर थाना पुलिस ने चोरी की कार से जा रहे बाहन चोरों को दबोचा
झाँसी 5 अगस्त– जिले की प्रेमनगर थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब बिजौली डगरिया तिराहा पर चैकिंग के दौरान पकडे चोरी की कार सवार दो शातिर बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बिजौली ग्रोथ सेन्टर में बन्द पड़ी पानी की टंकी के पास सुनसान स्थान पर बने कमरे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना प्रभारी अवध नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में हमराह उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, सोमेश कुमार, बृजेश कुमार, सिपाही कृष्ण कान्त यादव, अभिषेक दीक्षित, लाखन सिंह, राजकुमार, रितिक मिश्रा, चालक भानू प्रकाश आदि पुलिस बल बिजौली डगरिया तिराहा पर चैकिंग कर रहा था तभी उन्हें कार सवार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देख सवार ने कार की गति तेज कर दी।
संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर कार सहित उसमें सवार दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पकडे गए युवकों ने अपने नाम नारायण कुशवाहा निवासी बिन्दपुरा थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़ व संजय राजपूत निवासी आजादपुरा थाना पृथ्वीपुर टीकमगढ़ बताये। उन्होंने स्वीकारा कि पकडी गयी कार चोरी की है और वह खरीददार की तलाश में थे। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गयी। तो उन्होंने बताया कि विविध स्थानों से चुरायी गयी ६ मोटरसाइकिलों को बिजौली ग्रोथ सेन्टर में बन्द पड़ी पानी की टंकी के पास सूनसान स्थान पर बने कमरे में छुपाकर रखी है। और उन्होंने मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर बताये गये स्थान से चोरी की ६ मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। अब यह पता किया जा रहा है कि कार व मोटरसाइकिलों के मालिक कौन हैं व कहां से चुरायी गयी हैं।

रिपोर्ट महेंद्र सिंह सोलंकी ibn24x7news झाँसी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *