Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 29 at 10.55.34 AM

प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसत्ता पार्टी गठबंधन के विकल्प खुले:- रघुराज प्रताप सिंह

IBN news Satyam Singh Ayodhya

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर समीकरण साधने और यात्राओं के साथ ही गठबंधन का दौर भी शुरू हो गया है. अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव की यात्राओं के बाद अब जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी जनसेवा संकल्प यात्रा पर निकल गए हैं.
राजा भैया की ये तीसरी जनसेवा संकल्प यात्रा है, जिसकी शुरुआत मंगलवार को लखनऊ से हुई।.
राजा भैया की ये यात्रा समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ इटावा, मैनपुरी और आगरा होते हुए मथुरा तक जाएगी. राजा भैया ने जनसेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद आजतक से यात्रा से लेकर गठबंधन तक, हर पहलू पर बात की. राजा भैया ने साफ किया कि उनकी पार्टी ने अभी सौ सीटें चिह्नित की हैं जहां उम्मीदवार उतारे जाएंगे. उन्होंने साथ ही ये भी जोड़ा कि ये संख्या बढ़ भी सकती है. राजा भैया ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी लोगों की इच्छा है कि हमारी पार्टी वहां भी उम्मीदवार उतारे जो अच्छी बात है.
राजा भैया ने अपनी चार जनसेवा संकल्प यात्रा में से पहली यात्रा की शुरुआत अयोध्या से की थी. इस यात्रा की शुरुआत अयोध्या से ही करने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम आराध्य हैं. आजकल बहुत लोग श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं. अन्य दलों के लोग भी प्रभु श्रीराम की शरण मे जा रहे हैं, ये अच्छी बात है. राजा भैया ने जनसत्ता दल को अन्य दलों से अलग बताते हुए कहा कि कई बार विधायक रहा हूं. नया दल इसलिए नहीं बनाया कि पार्टी में उपेक्षा हो रही थी. नया दल इसलिए बनाया क्योंकि लोगों की मांग थी. विधानसभा का सदस्य रहते पिछले 28 साल में बहुत बड़े लोगो के साथ काम करने का मौका मिला. मेरे लिए सौभाग्य है कि कल्याण सिंह, रामप्रकाशजी ,राजनाथजी, नेताजी, अखिलेशजी सबसे हमारे अच्छे संबंध हैं.
गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने साफ किया कि बीजेपी या किसी भी दल के साथ गठबंधन के लिए बात नहीं हुई है लेकिन हमारे सबके लिए दरवाजे खुले हैं. आगे देखा जाएगा. उन्होंने शिवपाल यादव को लेकर सवाल पर कुछ कहने से इनकार किया और कहा कि उनका (शिवपाल यादव का) अलग सम्मान है. राजा भैया ने एक सवाल पर कहा कि ठाकुर लॉबी मजबूत मानी जाती है. चार लाख में मात्र 10 हजार ठाकुर हैं. हमें हर वर्ग से सम्मान मिल रहा है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *