Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 06 at 6.45.30 PM

जन अधिकार पार्टी ने निकाली बाइक रैली

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेश के जिला मुख्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर जन संदेश यात्रा के तहत मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को इस मिशन से जोड़ने का आह्वान किया इस रैली के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संवैधानिक संदेशों उनके मूल्यों और दर्शन की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है वर्तमान सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ जारी रखे हुए हैं ऐसी स्थिति में भारतीय संविधान और भारतीय लोकतंत्र की सुरक्षा करना हर भारतीयों का कर्तव्य बन जाता है जन अधिकार पार्टी अपने इसी कर्तव्य के निर्वहन के तहत यह कार्य कर रही है जिला प्रभारी अमित शिवाजी एवं जिला संगठन मंत्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि रैली नौसढ़ चौराहे से निकलकर ट्रांसपोर्ट नगर, मुंशी प्रेमचंद पार्क, बेतियाहाता चौक, कैंट थाना, छात्र संघ चौराहा, विकास भवन, अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण करके लाल बहादुर शास्त्री चौक पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयराम मौर्य जिला प्रभारी अमित शिवाजी जिला अध्यक्ष राम प्रसाद कुशवाहा जिला मीडिया प्रवक्ता नरेंद्र मोर वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट राम दरस मौर्य जिला संगठन मंत्री गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी प्रत्याशी आशीष कुमार कुशवाहा चौरी चौरा प्रभारी रमेश मौर्य स्वजनों प्रभारी दिलीप मौर्य चिल्लुपर प्रभारी रविंद्र सोनकर महिला जिला प्रभारी सरिता सिंह यादव महिला जिला अध्यक्ष कोमल मौर्या सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *