Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 03 at 3.48.45 PM

जय हनुमान जी सेवा समिति ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित्र मानस पर किए गए अभद्र टिप्पणी पर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – आज जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष जय हनुमान जी सेवा समिति के आवाहन पर जिले के तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा किए गए रामचरित्र मानस पर अभद्र टिप्पणी पर निंदा करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए फांसी की सजा की मांग की, जय हनुमान जी सेवा समिति के अध्यक्ष बृजेश मिश्र व श्रीराम कथा वाचक पंडित बालमुकुंद शास्त्री जी ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य या कोई भी हो जो रामचरित्र मानस पर या भगवान श्री राम पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करता है वाकई में वो रामचरित्र मानस या भगवान श्री राम के बारे में या सत्य सनातन धर्म के बारे में जानता ही नहीं है उन्होंने कहां सनातन धर्म के अलावा इस संसार में जितने अन्य धर्म है उनकी उत्पत्ति कब हुई इसे हर कोई बता सकता है लेकिन सनातन धर्म के बारे में कोई नही बता सकता की इसकी उत्पत्ति कब हुई उन्होंने बताया की जन्म के समय हर इंसान हिंदू सनातन ही होता है उसे जन्म के बाद हम इंसान ही धर्मो में बाटते है। रामचरित्र मानस की चौपाई
“ढोल गंवार शूद्र पशु नारी,सकल ताड़ना के अधिकारी”
पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी पर शास्त्री जी ने बताया की इस चौपाई में लिखे गए ताड़ना का मतलब किसी को मारना या प्रताड़ित करना नहीं होता बल्कि ताड़ने का मतलब होता है किसी को समझना ,उसे शिक्षा देना, उन्होंने कहा
“ताड़ने वाले तो कयामत की नजर रखते है रहते है जमी पर आसमा की नजर रखते है’

WhatsApp Image 2023 02 03 at 3.48.45 PM
उन्होंने ने बताया की भगवान श्री राम पर अंगुली उठाने वालो अगर रामचरित्र मानस में शूद्र को प्रताड़ित करने को तुलसीदास जी लिखे होते तो भगवान राम ने शूद्र केवट को गले लगाया शबरी जो भीलनी थी शूद्र थी उसका जूठा बैर न खाते अगर तुलसीदास जी अपने शौक के लिए रामचरित्र मानस लिखा था तो ये सब न लिखते उन्होंने अनेक तर्क को बताते हुए कहा की अगर ब्राह्मणों को शुद्रो से नफरत होती तो बाल्मिकी जी को भगवान मानकर उनकी पूजा नही करते ऐसे कई तर्क को देते हुए उन्होंने कहा मैं समस्त हिन्दू भाईयो से आग्रह करता हूं की भविष्य में ये ध्यान रखना कि कभी अयोध्या की धरती में ये कलयुग का राक्षस प्रवेश न करने पाए

इसका ध्यान सभी सनातन समाज रखे ,अपनी बात को प्राथमिकता से रखते एक स्वर में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय हनुमान भक्त नंद कुमार राणा पूर्व हिंदू युवा वाहिनी की जिला उपाध्यक्ष मेजर तिवारी जिला मंत्री विशाल उपाध्याय ने नायब तहसीलदार को जिलाधिकारी के लिए ज्ञापन देते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए देश द्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर राष्ट्रीयता खत्म करते हुए तत्काल जेल में डालने की मांग की और कहा की एक सप्ताह के अंदर अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो जिले के समस्त हिन्दू संगठनों को इकठ्ठा कर पूरा सनातन समाज रोड पर उतरने का काम करेगा

जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिले की शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के समय सनातन समुदाय के ब्राह्मण महासभा सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी गुड्डू,जिला महासचिव मुकेश मिश्र पूर्व हिंदू युवा वाहिनी तहसील प्रभारी सोनू पाठक समाज सेवी अभिमन्यु अग्रहरी राजन मिश्र जितेंद्र शास्त्री युवराज शास्त्री विकाश सिंह बिक्की दीपक कुमार मनिरामदास अजय सिंह प्रदीप सिंह संजय तिवारी विनय कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *