Breaking News

गोरखपुर सदर हॉस्पिटल में तीन बजे ही गेट बंद कर वैक्सिनेशन के लिए आये लोगो को किया वापस।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा लोगो को जागरूक कर के अधिक से अधिक वैक्सिनेशन कराया जा रहा है वही गोरखपुर सदर अस्पताल में बने सेंटर पर ढाई बजे ही नया पर्चा लेना बंद कर के तीन बजे तक गेट बंद कर दिया जा रहा है जबकि वहां वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है फिर भी जो समय सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है उससे पहले ही गेट बंद कर दिया जा रहा है वैक्सीनेशन के लिए आए लोग घंटो लाइन में लगे रहने के बाद अपनी बारी का इन्तेजार करते हैं मगर समय से पहले गेट बंद होने के कारण वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं जिससे अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आ रही है आज के समय में लोग कोरोनावायरस की महामारी को झेलते हुए अपने आप को किसी तरह इस आपदा से बचाना चाह रहे हैं लेकिन सरकारी अमला अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रही है गोरखपुर में लोगों में जागरूकता है वह घंटों लाइन लगाकर वैक्सीन लगने की अपनी बारी का इंतजार करते रहते है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *