Breaking News

गहमागहमी व झड़प के बीच भाजपा और सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

 

IBN NEWS प्रणव तिवारी

देवरिया में गहमागहमी व झड़प के बीच आज भाजपा और सपा के प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान शहर के कचहरी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक पुलिस चप्पे चप्पे पर लगी ।जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर जमे रहे।

कार्यकर्ताओं का कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक जमावड़ा होने लगा। करीब साढ़े ग्यारह बजे भाजपा प्रत्याशी गिरीश तिवारी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह भी थे। उन्हें कलेक्ट्रेट गेट से अंदर भेज दिया गया। करीब पांच मिनट बाद ही सपा प्रत्याशी शैलजा यादव अपने पति अजय यादव, एमएलसी रामसुंदर दास, विधायक आशुतोष उपाध्याय व जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव समेत अपने अन्य समर्थकों के साथ पहुंची।

पुलिस कर्मियों ने सभी को गेट पर ही रोक दिया। यह देख सपा कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ हंगामा शुरू कर दिए। ये लोग प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे। बवाल बढ़ता देख सपा प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक को अंदर जाने दिया गया। इस पर सपाई भाजपा के अधिक लोगों को अंदर प्रवेश कराने का आरोप लगाने लगे। कुछ ही देर में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी फिर भी वे शांत नहीं हुए इस पुलिस ने लाठी भांज कर उन्हें खदेड़ा। पुलिस ने एक सपा कार्यकर्ता को भी हिरासत में ले लिया। इस दौरान सपा विधायक आशुतोष उपाध्याय की एसपी से नोकझोंक भी हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *