Breaking News
WhatsApp Image 2026 01 05 at 6.04.26 PM

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

तहसील लालगंज में जिलाधिकारी व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियो की सुनी समस्याएं

तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 78 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 06 का किया गया निस्तारण

मीरजापुर, 05 जनवरी 2026- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओ को सुना गया। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 78 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 06 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रार्थना पत्र के निस्तारण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता है तो अधिकारी मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जमीन की पैमाइश में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमो का गठन करते हुए एक सप्ताह में शिकायत का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतो के निस्तारण का फीडबैक शासन से स्वंय शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर लिया जाता है अतएव सम्बन्धित अधिकारी शिकायत के निस्तारण गुणवत्ता का विशेष ध्यान दे।

इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा- तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्राप्त 80 प्रार्थना पत्रो में से 12 का निस्तारण, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्राप्त 53 प्रार्थना पत्रो में से 05 का निस्तारण एवं तहसील चुनार अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता की अध्यक्षता में प्राप्त 72 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 02 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना को सम्बन्धित अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया।

तहसील लालगंज में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अशंुल हिन्दल, प्रशिक्षु आई0पी0एस0 कनिष्क आर जामकर, तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी सी0एल0 वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …