Breaking News

123 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण व्यवस्था में हुआ संपन्न

36

अयोध्या जनपद में नवरात्रि के अवसर पर लगभग 1743 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हुई थी, जिसमें 123 प्रतिमाओं की स्थापना सिर्फ नगर क्षेत्र में हुई थी।
विजय दशमी अवसर पर आज नगर क्षेत्र की सभी 123 प्रतिमाओं व क्षेत्र की कुछ अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भारी बारिश के चलते भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नही दिखाई पड़ी,दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन हेतु प्रातः11 बजे श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो धीरे धीरे बढ़ता ही गया।
रात्रि लगभग 1 बजे से ही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीआईसी ग्राउंड पर प्रतिमाओं का इकठ्ठा होना शुरू हो गया, विजयदशमी पर 11.30 पर जीआईसी से प्रतिमाओं का जुलूस के रूप में निकलना शुरू जिसकी अगुवाई अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद फरीद कुरैशी भी अपने अन्य सहयोगियों के साथ जुलूस में शामिल रहे, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो शक्ति सिंह सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की टोली नें किया।

37
सबसे अहम बात देखी गई, प्रतिमा विसर्जन जुलूस में सभी राजनीतिक दलों के लोगों नें सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए भरपूर एकजुटता दिखाई जोकि किसी भी धर्म व जाति के परे रही।साथ ही कसाबबाड़ा तिराहे पर उनकी अगुवाई में अन्य मुस्लिम भाइयों नें जुलूस का जोरदार स्वागत माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर किया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *