Breaking News

बलिया निवासी आईआईटी के छात्र ने गोहाटी हास्टल में फांसी लगाकर दी जान

बलिया उत्तरप्रदेश IMG 20240911 WA0023

बलिया ,बांसडीह तहसील क्षेत्र के कैथवली गांव मौजा पिण्डहरा निवासी युवक ने असम प्रदेश के आईआईटी गोहाटी परिसर के हास्टल में रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दिया है। मृतक छात्र का मंगलवार को गांव पर शव पंहुचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मौजा पिंडहरा का विमलेश पासवान आईआईटी गोहाटी में बीटेक द्वितिय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात लगभग 8 बजे ब्रह्मपुत्र हास्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया ।

रात में छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देख हो हल्ला कर कालेज स्टाफ व पुलिस को सूचना दी। परिजन मंगलवार को शव लेकर घर आये तथा गांव पर ही अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता श्यामबिहारी पासवान ने बताया कि विमलेश मुझसे रविवार शाम को ही बात किया था, कोई भी ऐसी बात नही थी।आखिर क्यो ऐसा कदम उठाया।समझ नही आ रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *