Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 05 at 16.27.05

अन्न महोत्सव को लेकर कार्ड धारकों में दिखा खासा उत्साह

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

05/08/2021 मवई अयोध्या – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज पूरे उत्तर प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में राशन की दुकानों पर पांच किलो प्रति यूनिट की दर से निः शुल्क अनाज वितरण किया जा रहा है,इस अवसर पर आज ग्राम सभा नेवरा में कोटेदार निर्मल जायसवाल द्वारा अन्न महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया,इस अन्न महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री राम चन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाकर एक पुनीत कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि देश देवीय आपदा के चलते लोगों के पास रोजगार नहीं रह गया.

ऐसे में प्रदेश सरकार की यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ की, और सराहनीय कदम बताया,इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की गरिमामय उपस्थित में कार्ड धारकों को निः शुल्क राशन वितरित किया गया। सुबह से ही कार्ड धारकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। राशन पाकर कार्ड धारक काफी खुश नजर आ रहे थे। प्रदेश सरकार की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया,और सराहनीय कदम बताया। नेवरा कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। जिससे लाभार्थियों को आसानी से राशन दिया जा सके। इस मौके पर नोडल अधिकारी श्रीमती कोशर जहां, बी एल ओ श्रीमती मंजू देवी, आशा बहू नीलम तिवारी, नेवरा ग्राम प्रधान विक्रम यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल शर्मा, भीम सिंह, भाजपा के युवा नेता पंकज जायसवाल, भल्लू कोशल, आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *