Breaking News

होलिका दहन आज घरों में बालिकाएं ने बनाये गोबर का बड़ गुल्ला रोपे डाडे ,गोधूली वेला में होगा होलिका दहन

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

बीगोद– कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में शुभ मुहूर्त में गोधूलि बेला में रविवार को होली का दहन किया जाएगा। कस्बे क्षैत्र मे रोपे होलीडाडे व होली का ठान , पुराना पुलिस थाना, खटीक मोहल्ला आदि जगह में होलिका दहन किया जाएगा। रविवार को मुहूर्त के अनुसार द्वारा पंडित द्वारा पारंपरिक परंपरा का निर्वाह करते हुए पूजा अर्चना , के बाद होलिका दहन होगा। पावन पर्व को लेकर नन्हे बालक बालिकाएं पुरुष महिलाएं नए वस्त्र धारण कर होलिका स्थल पहुंचेगी।

होलिका दहन के अवसर पर ग्रामीण लोग होली के गीत ,गाली गलौज, हंसी के ठहाके कर जमकर लुफ्त उठाते। होलिका दहन पर किसान व ग्रामीण होलीका में नया धान गेहूं की बाली को शेक कर परिवार की सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करते। बच्चे बच्चीयों द्वारा गाय के गोबर के विभिन्न आकार के बड़गुल्ला बनाकर । होलिका दहन से पूर्व होलिका को पहनायें। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।

 

मान्यता के अनुसार होलिका दहन के अंगारे को घरों में लाकर धूप लगाई जाती है और पूर्वजों को याद किया जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन धूलंडी खेली खेलते। पुरानी मान्यता व रिती रिवाज के चलते महिलाएं सोमवार सुबह से शीतला अष्टमी तक रोज अलसुबह होलिका को जल चढ़ाकर ठंडा करती है। (फोटो कैप्शन-होलिका को लेकर बालक बालिकाएं गोबर के बडगुल्ला बनाते)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *