Breaking News

होली मिलन का एसवीएन एकेडमी में हुआ बिहंगम आयोजन

Ibn24×7news
लक्ष्मीगंज कुशीनगर
एसवीएन एकेडमी लक्ष्मीगंज कुशीनगर के प्रांगण में बच्चों व शिक्षकों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर ऋषिकेश पांडेय ने बच्चों को शांतिप्रिय ढंग से होली मनाने के संदेश के साथ ही होली की शुभकामनाएं देकर बच्चों को बताया कि आस्था का प्रतीक होली का त्योहार मन के विकारों को निकालकर आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्वक आनंदमय ढंग से मनाने की एक ऐसी परंपरा है जो व्यक्ति को तनाव से दूर ले जाकर उनके अंदर एक नई ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार करती है।

IMG 20220318 WA0049 1उर्जा व स्फूर्ति अगर ज्ञान से जुड़ जाए तो समाज में एक नए आयाम का जन्म होता है। ज्ञान के इसी आयाम को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए एसवीएन एकेडमी परिवार दृढसंकल्पित है ।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय के अभिभावक व भाजपा नेता फतेहबहादुर दूबे ने भी संबोधित करते हुए बच्चों से अपील किया कि यह त्यौहार नशा मुक्त होना चाहिए ।

IMG 20220318 WA0046आप अपने स्तर से अवश्य प्रयास करें क्योंकि होली आपसी सौहार्द का त्यौहार है जिसे हमसब मिलजुलकर मनाते हैं। विद्यालय द्वारा बच्चों को होली का उपहार व टाफियां भी दी गयी तथा विद्यालय प्रबंधक के द्वारा शिक्षकों को भी उपहार देकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

IMG 20220318 WA0048शिक्षक व बच्चें आपस म़े एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर बहुत ही प्रसन्नचित्त थे।इस अवसर पर शिक्षिका रेनू राय,नीतू पाण्डेय, संध्या यादव,सुशीला सिंह, आराधना व शिक्षक सुनील प्रजापति, अनुज तिवारी,विनय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20220318 WA0047

इस कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार वर्मा ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *