Breaking News

होलूपुर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,

 

मुदस्सिर हुसैन।। IBN NEWS

विधायक ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

मवई अयोध्या/ रूदौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार नवनिर्वाचित विधायक राम चन्द्र यादव ने होली मिलन समारोह में लोगो के साथ होली खेल जीत के लिए धन्यवाद दिया।रूदौली विधानसभा क्षेत्र के होलूपुर में युवा भाजपा नेता प्रवीन कुमार यादव व धर्मानंद यादव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक राम चन्द्र यादव मौजूद रहे।युवा भाजपा नेता प्रवीन कुमार यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा कभी जातिगत आधार पर राजनीति नहीं करती। हर बिरादरी ने भाजपा की नीतियों से जुड प्रदेश में प्रचंड जीत दिलाई है। विधायक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र को चहुमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़गे। कार्यक्रम में जमकर अबीर गुलाल उड़ा और फूलों की होली खेली गई।कार्यक्रम में गायक मुल्कराज यादव व गायिका पूजा कौशल ने आये हुए लोगों का संगीत के माध्यम से स्वागत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,युवा भाजपा नेता प्रवीन यादव,धर्मानन्द यादव,अर्जुन यादव,राजेश यादव,राम जी यादव,प्रधान पप्पू यादव,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,भानू यादव,योगेश यादव,मित्र सेन यादव,बृजमोहन यादव,प्रहलाद यादव,राम प्रेस यादव,आफताब खां आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – पांचवे दिन 08 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव अब तक 17 प्रत्याशियों द्वारा किया जा …