Breaking News

होली आस्था का प्रतीक है, इसे शांति पूर्वक मनायें, प०प्रकाश चंद हिन्दू

Ibn24×7news
महराजगंज
होली का त्यौहार मन के विकारों को निकाल कर आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक आनंदमय ढंग से मनाने की ऐसी परंपरा है जो व्यक्ति को तनाव से दूर ले जाकर उसके अंदर एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है। उक्त बातें अखिल भारतीय केसरिया हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष पंडित प्रकाश चंद्र हिंदू जी ने होली के पहले लोगों को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामना संदेश के माध्यम से वाहन से घूम- घूम कर बताते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई, संजीव अग्रवाल राष्ट्रीय संरक्षक व राष्ट्रीय सलाहकार मधुसूदन शर्मा जी को होली के पावन अवसर पर अबीर गुलाल लगाकर सद्भाव की भावना पर जोर देते हुए हार्दिक बधाई व आत्मीय संदेश दिया है।

IMG 20220318 WA0020उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि होली को शांतिपूर्वक आनंदमय ढंग से बिना कोई ओछी हरकत किए हुए मनाएं ।होली खेलते समय हम दूसरे की सुविधाओं का भी ध्यान रखें बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपनी लेकर अपने जीवन के मार्गो को प्रशस्त करें।

IMG 20220318 WA0017

IMG 20220318 WA0015

इस बाबत अखिल भारतीय केसरिया हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन प्रमुख पंडित फणींद्र कुमार मिश्र का कहना है कि होली एक पवित्र त्यौहार है जो हमारे धार्मिक मान्यताओं के साथ जुड़ा हुआ है इसलिए हमें आपसी द्वेष भूल कर जनहित में सारे गिले शिकवे दूर कर मनाना चाहिए क्योंकि कहीं ना कहीं से यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को अंतरमय ढंग से प्रदर्शित करता है। पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा ,गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा,प्रेमसागर चौबे,शिवेंद्र सिंह, भुनेश्वर मिश्र, धनंजय मिश्र,कमलेश पाण्डेय व ईश्वर द्विवेदी ने भी सभी लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *