Breaking News

महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक प्रतिमा,अयोध्या की सीमा पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अयोध्या पहुंची राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी की ऐतिहासिक प्रतिमा,प्रतिमा को राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनियां ने विधिवत पूजा अर्चन करके कल जयपुर से रवाना किया था।
खबरों के अनुसार भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में स्थापित होने वाली महाराणा प्रताप की उक्त विशाल प्रतिमा का अनावरण खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

इसी क्रम में राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा आज दोपहर अयोध्या पहुंची इससे पहले अयोध्या की सीमा में प्रवेश करते समय कई स्थानों पर लोगों ने प्रतिमा को माला पहनाकर स्वागत व नमन किया।प्रतिमा का अयोध्या पहुंचने पर त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस(रेस्टोरेंट्स) में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रभु श्री राम की पावन नगरी में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने की तरफ तेजी से अग्रसर है और यह हम सभी का सौभाग्य है इसी के साथ राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी की भव्य एवं ऐतिहासिक प्रतिमा भी अयोध्या की पावन धरा पर स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहां की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम सहादतगंज में प्रस्तावित है जिसकी फाइल अभी शासन-प्रशासन के स्तर पर विगत आठ महीनों लंबित है शासन प्रशासन की यह उदासीनता राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्थापित करने में बाधा बन रही है हम प्रशासन से निवेदन करते हैं कि संगठन के द्वारा समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है, प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रतिमा स्थापित करने का दिशानिर्देश जारी किया जाए।

इसी क्रम में संगठन के संरक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा इतिहास में अमर है और हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में राजस्थान से चलकर आए देश के जाने-माने मूर्तिकार राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित महावीर
भारती का भव्य तरीके से स्वागत सम्मान किया गया मूर्तिकार महावीर भारती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा को तैयार करने में करीब छः माह का समय लगा, पूरी प्रतिमा कांस्य धातु से बनाई गई है तथा ऊंचाई 12.5 फुट एवं वजन करीब 1500 किलो है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी मूर्तिकार महावीर द्वारा बना गई देश के शहीदों,महापुरुषों,देवी देवताओं और नेताओं की विभिन्न धातुओं की प्रतिमाएँ देश के कोने कोने में स्थापित हैं।

महावीर भारती अपनी अद्धभुत कला के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,लालकृष्ण आडवाणी,राजनाथ सिंह सहित अनेक मुख्यमंत्रीयों और केन्द्रीय मंत्रियों से सम्मानित हो चुके हैं। इनकी कला का प्रचम हमारे प्रदेश व देश ही नहीं, विदेशों तक हैं।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह,चन्द्र देव सिंह, युवा जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह सपा नेता अनूप सिंह नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नगर महामंत्री विनोद कुमार सिंह संरक्षक बाबा बक्स सिंह,नौरंग सिंह, संगठन महामंत्री रवींद्रनाथ सिंह,अनिल सिंह,कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, त्रिमूर्ति गेस्ट हाउस के मालिक राम कुमार सिंह,रिंकू सिंह,विपिन सिंह,बलवीर सिंह,डिंपल सिंह,निलेश सिंह,धन्ना सिंह,कुलदीप सिंह,हरि बक्श सिंह,विनोद सिंह,समरबहादुर सिंह,चंदन सिंह ( पार्षद) ,आफत तिवारी, के साथ संगठन के जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की मूर्ति का माल्यार्पण किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *