Breaking News

हिन्दू-मुस्लिम भाई भाई एक तरफ मोहर्रम तो दूसरी तरफ सावन की बह रही बयार:डा आजम

 

राकेश की रिपोर्ट

 

गाजीपुर: मोहर्रम के तीसरी रात को शहर के बरबरहना इलाके में मौजूद डा0 आजम कादिरी के आवास पर सैकड़ों की तादाद में जुटे मुसलमान युवकों ने घोड़ा निकाला। इस दौरान कई घण्टे मातम का दौर चलता रहा। देर रात तक कार्यक्रम चलने के बाद समाज के लोगो ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत में इस दिन को याद किया। आयोजनकर्ता डा0 कादिरी ने कहा कि हिन्दू मुसलमान भाई भाई बाबा की सरकारी भी जिन्दाबाद। त्योहार के हर मौके पर सरकार मुस्लिम समुदाय का भरपूर सहयोग कर रही है जिससे इतने बड़े आयोजन में कोई परेशानी नही होती।

IMG 20230723 WA0017

जनपद के कई इलाकों में मुसलमान बस्तियाॅ मौजूद है। बड़े गांव में भी मुसलमानों की अच्छी आबादी भी है। इसके साथ-साथ शहर के कई इलाको में बड़ी मस्जिदे व इमामबाड़े भी मोहर्रम की इस महीने में तीसरी मोहर्रम का घोड़ा डा0 आजम के आवास से निकलता है और पिछले तीस सालों से इस मौके पर जुटने वाली कई दर्जन अंजुमनों के साथ-साथ जिले भर से मातम करने पहुंचे युवकों का सारा इंतजाम यही परिवार करता है। कार्यक्रम रात्रि को 12 बजे से शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चलता हैं इस दौरान लगातार चलने वाले मातम से शहर में गम का माहौल पसर जाता है। कार्यक्रम के आयोजक लम्बे समय से निर्विवाद इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिसमे जिला प्रशासन व अन्य समाज के लोग भी भरपूर सहयोग करते है।

IMG 20230723 WA0020

कार्यक्रम के आयोजक डा0 आजम कादिरी ने बताया कि यह आयोजन हुसैन की याद में होता है और इसमे शामिल होने वाला हर व्यक्ति गम व दुखो से भरे उस यादों को याद करके अपना दुख जाहिर करता है। शहर में दस दिन यह कार्यक्रम चलता है जो 29 जुलाई को खत्म हो जायेगा। डा0 कादिरी ने बताया कि यह महीना इस्लाम धर्म के लोगों के लिये बहुत ही पवित्र है।

IMG 20230723 WA0018

मोहम्मद साहब के छोटे नवासे की शहादत मोहर्रम महीने के दसवीं तारीख को हुई है जो अन्तिम दिन ताजिया निकालने और उसे दफन करने के बाद समाप्त होगा। उन्होनें कहा कि मोहर्रम के इस गमजदा मौके पर जिले भर के हिन्दू व अन्य समाज के लोग पूरी तरीके से कंधा से कंधा मिलाकर मुसलमानो का इस्तकबाल करते है और प्रदेश सरकार भी हम लोगो के हर त्योहार को कानून व्यवस्था बनाने के लिये चैकस रहती है। जिससे आम मुसलमानों में खुशी व विश्वास जगा है। हिन्दू मुस्लिम भाई-भाई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *