Breaking News

हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी, बिना हेलमेट लगाए बाइक ना चलाएं- पुलिस अधीक्षक

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ बाइक चलाते समय कई बार दुर्घटना हो जाती है और दुर्घटना में कई लोगों को गहरी चोट लग जाती है तो कई बार मृत्यु हो जाती है। ऐसी दुर्घटना से बचाव के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं। हेलमेट आप की सुरक्षा के लिए जरूरी है इसलिए बिना हेलमेट लगाएं बाइक ना चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल में जानकारी देते हुए यह बात कही।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा इस दिशा में लगातार कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जरूरी है कि कर्मचारियों द्वारा ही इसका पालन शुरू किया जाए। किसी भी विभाग के कर्मचारी बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा है की भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर, सार्वजनिक स्थानों पर हेलमेट के प्रति जागरूक लाने वाले पोस्टर लगाएं ताकि लोगों में जागरूकता आए। अभी हेलमेट ना लगाने के कारण ही कई बार दोपहिया वाहनों से दुर्घटना में लोगों को गंभीर चोट लग जाती है और सर की गंभीर चोट बहुत घातक होती है। सभी जिला अधिकारी भी इस अभियान में रुचि लेते हुए अपने अमले को बताएं और सक्रिय करें। यदि हम शासकीय कर्मियों से ही इसकी शुरुआत करेंगे तब धीरे-धीरे अन्य नागरिकों में भी यह संदेश जाएगा और सभी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलमेट लगाएंगे।
समाचार क्रमांक 58/2022       —00—

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

ग्रामीण महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार लुकवासा के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

शिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा ग्रामीण महिला प्राथमिक उपभोक्ता …