मुक्ति हेल्पलाइन शुरूशिवपुरी, 10 अक्टूबर 2022/ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अति.पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस द्वारा नशा के बिरुद्ध अभियान प्रहार चलाया जा रहा है। जिसके चलते अवैध रूप से नशा करने एवं अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा कई जगहों पर दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
इसी के चलते पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा नशाखोरी के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए हेल्पलाइन नं. 7049123434 जारी किया है जिस पर आम लोग अपने आस-पास अवैध रूप से नशा करने, कराने एवं बेचने वालों की सूचना देकर पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़वाने मे पुलिस की मदद कर सकते हैं। पुलिस द्वारा आमजन से यह अपील की जा रही है कि यदि आपके आस-पास किसी को अवैध मादक पदार्थों का सेवन करते हुए या बेचते हुए, सार्वजनिक स्थानों पर सेवन करते या कराते हुये देखते है तो तुरंत नशा मुक्ति हेल्पलाइन नम्बर 7049123434 पर पुलिस को सूचना दें जिससे नशा करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा सके।
समाचार क्रमांक 59/2022 —00—
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
देवरिया – कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार …