Breaking News

श्री ज़ितिन प्रसाद ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

देश एवं प्रदेश ने एक कद्दावर नेता खो दिया है

इंडियन रोड कांग्रेस के 81वे वार्षिक अधिवेशन के तीसरे दिन अधिवेशन के समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम को निरस्त किया गया

आज इंडियन रोड कांग्रेस में केवल तकनीकी सत्र ही संचालित रहेंगे
– श्री ज़ितिन प्रसाद

लखनऊ। 10 अक्टूबर 2022 उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री ज़ितिन प्रसाद ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश ने एक कद्दावर नेता खो दिया है। प्रभु उनके परिजनों एवं शुभचिन्तकों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर राजकीय शोक घोषित होने के कारण लखनऊ में चल रहे इंडियन रोड कांग्रेस के 81वे वार्षिक अधिवेशन के तीसरे दिन अधिवेशन के समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह को निरस्त कर दिया गया है। आज इंडियन रोड कांग्रेस में केवल तकनीकी सत्र ही संचालित रहेंगे। श्री ज़ितिन प्रसाद ने बताया कि कल दिनांक 11 अक्टूबर को प्रातः काउंसिल की बैठक के पश्चात स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत अधिवेशन की समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

सम्पर्क सूत्र – अभिषेक सिंह

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *