Breaking News

बीगोद मे स्वास्थ्य मिशन दरकिनार किया जा रहा

 

पंचायत की अनदेखी से

8 5
कचरे डालने को लेकर परेशान ग्रामीण

वार्ड नंबर 13 में गल्ली के नुकुड सूअर विचरण के दौरान गंदगी और प्लास्टिक थैलियों का आलम है

बीगोद-/कस्बे के वार्डो में पंचायत की अनदेखी , बेरुखी आलम से ग्रामीण हो रहे परेशान जिस स्वच्छता अभियान खुले आम उड रही धज्जियां लेकिन अधिकारीयो का कोई ध्यान नहीं है समय पर ग्राम सभा, उपखण्ड स्तर सार्वजनिक मीटिंग कर अधिकारी खाना पूति कर रहे ।

लेकिन स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे। कस्बे के नृसिंह द्वारा के पास गल्ली के नुकुड रास्ते में कचरा, गंदगी, कीचड़ , प्लास्टिक अगिनत थैलिया, सुअर विचरते कर रहे जिसकी और कोई ध्यान नहीं है यह ही स्थिति दूसरे वार्डों में है जिसकी कोई सुनने वाला नहीं है। पूरा कस्बा राम भरोसे चल रहा।

साथ ही नालियां गंदगी से अटी पडी संडान मार रही। ऐसा लगता वार्डों में सफाई करने वाला को सफाई कर्मचारी नही । सावर्जनिक शौचालय की दुर्दशा हो रही है। जबकि उपखण्ड तहसील की सबसे बड़ी पंचायत है जहां 23 वार्ड है सबसे ज्यादा बजट आता ।

दूसरा सूखा, गीले कचरे को उठाने के लिए पंचायत प्रशासन से कोई तरह का वाहन व साधन उपलब्ध नहीं कराये गये कचरा डालने के लिए लोग मारे मारे फिरते हैं।

ग्रामीणों ने बताया की वार्ड नंबर 12 में 6 महीने से लाइट बंद है इस दौरान रात्रि को राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारे में पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है। ग्राम पंचायत की अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निशुल्क पट्टा योजना की धज्जियां उड़ रही गरीब लोग निशुल्क पट्टे को लेकर बहुत समय से मारे मारे फिर रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

( फोटो कैप्सन – वार्डो में सफाई के अभाव गंदगी, कीचड़, संडान मे सूअर विचरण करते)
फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *