Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 01 at 7.32.05 PM

पैरा नेशनल चैंपियनशिप में 7 पदक हरियाणा के नाम

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। जिले के खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर में हुए 28 से 31 मार्च तक आयोजित पैरा नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके 7 पदक जीते हैं। इन पदक में तीन स्वर्ण,तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।कंचन लखानी,अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट ने चक्का फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदक जीत अपने शहर का नाम रोशन किया है।

 

वहीं पलक तंवर ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है,पलक तंवर का कहना है वह खेल के क्षेत्र में अपने मामा की प्रेरणा से आई है,जो कि खेल विभाग में कार्यरत स्पेशल कोच भूपेंद्र सिंह है।पलक,मोठूका गांव की रहने वाली है और वह एक पैर से दिव्यांग है। वही बात करें रजत पदक की तो प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो और चक्का फेंक में दो रजत पदक जीते हैं,रामबाबू ने 400 मीटर और उनकी छोटी बहन में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत हरियाणा के नाम किया।हम आपको बता दें कि तीनों एथलीट ने सेक्टर-12 खेल परिसर में कोच डॉ धर्मेंद्र से कोचिंग ली है।इन सभी खिलाड़ियों का हरियाणा वासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
।खिलाड़ियों के लौटने पर सभी का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *