Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 19 at 18.00.50

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ नाथ सिंह का बरेली में भव्य स्वागत

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली – समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह का सोमवार को बरेली आगमन भव्य स्वागत हुआ। सर्वप्रथम फतेहगंज पश्चिमी पर समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद कलीमउद्दीन एवं फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी भुवनेश यादव मेवाती वसीम चौधरी मुकेश यादव अहमद खान टीटू विक्रांत पाल अमर वलिमिकी काले ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पहुंचे जहां जिला अध्यक्ष अगम मौर्य वा महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने उनका माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यालय पर सिद्धार्थ सिंह जी ने 2022 के चुनाव के लिए एकजुट होकर लगने का आवाहन किया सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में किस प्रकार से वर्तमान योगी सरकार में अराजकता का भय का माहौल है पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज की आग में झुलस रहा है।कोविड-19 काल में हजारों लाखों लोगों ने सरकार द्वारा इंतजाम हुआ चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी विफलताओं के कारण अपनी जान गवा दी

जिला पंचायत क्षेत्र गपंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर डीएम व कप्तान के सहारे भाजपा ने जनादेश के विपरीत जाकर अपने अध्यक्ष व प्रमुख बनाएं जबकि जनता ने जनादेश समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिया पूरे उत्तर प्रदेश में तकरीबन हर जगहों पर समाजवादी पार्टी की सीटें भाजपा से 2 से लेकर 3 गुनी तक रही कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी जफर बेग सत्येंद्र यादव गौरव सक्सेना रविंद्र यादव संजीव यादव नरेश पाल हरिशंकर यादव सूरज यादव मयंक शुक्ला मोंटी महिला सभा की अध्यक्ष भारती चौहान रेहाना बी बृजेश श्रीवास्तव मोहमद अशफाक आदि लोग मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *