Breaking News

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के नेतृत्व में व्यापारी समस्या समाधान बैठक

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र महराजगंज

आज व्यापारियों के समस्याओं के समाधान हेतु एक आवश्यक बैठक पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में बुलाई गई जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार जी के साथ अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।IMG 20210719 WA0092

बताते चलें कि इस बैठक में उ0प्र0 उद्योग ब्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा , जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल,पशुपतिनाथ गुप्ता ,अनिल कुमार , विजय कुमार ,अजयराज कसौधन , गौरी शंकर , महेन्द्रानन्द जायसवाल , विवेक गुप्ता , काशीनाथ वर्मा , भगवती स्वर्णकार , राधेश्याम सिंह,मनोज राना , परशुराम जायसवाल , विजय रौनियार , राजीव शर्मा , सहित दर्जनों ब्यापारी उपस्थित होकर सर्वसम्मति से पुलिस अधीक्षक महोदय को व्यापारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद अधीक्षक महोदय ने कहा कि यह उतना इंपोर्टेंट नहीं है कि समस्याएं कैसे हो रही हैं बल्कि यह इंपॉर्टेंट है की समस्या का समाधान कैसे हो इस पर उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से इसे सभी को समझाया कि कैसे समस्याओं को बुद्धि , विवेक और तमाम क्रियाकलापों के द्वारा आसानी से हल किया जा सकता है तदोपरांत मीटिंग में तमाम सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और सभी अधिकारियों ने त्वरित समाधान का ना सिर्फ आश्वासन दिया बल्कि समस्याओं के हल करने के त्वरित उपाय भी बताएं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *