Breaking News
IMG 20211002 130920

सिसवा विधान सभा क्षेत्र के मिठौरा व निचलौल में ई आर०के०मिश्रा का भव्य स्वागत, जनता से मांगा आशीर्वाद

रिपोर्ट ibn टीम
निचलौल महराजगंज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उप्र अखिलेश यादव द्धारा कर्मठ व वरिष्ठ नेता 317 विधानसभा सिसवा ई0 आर० के ०मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाये जाने के उपरांत विधानसभा सिसवा क्षेत्र के मिठौरा व निचलौल ब्लाक में प्रथम आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया जिसमें सपा के वरिष्ठ नेतागणो द्धारा 317 विधानसभा की सीमा मिठौरा से सैकड़ो चार पहिया वाहनों के जुलूस के माध्यम से उनका स्वागत कर मिठौरा से निचलौल, गड़ौरा होते हुए इटहिया शिव मंदिर से निचलौल नगर के कटरा चौराहे पर जनसभा भव्य का आयोजन हुआ जिसका संचालन जिलाउपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने किया एवं अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने किया ।

इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राजाराम भारती एवं नूरजहाँ बेगम ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया । इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए ई0 आर के मिश्र ने कहा कि धनार्जन व प्रभाव के लिए मैने जनसेवा का मार्ग नही चुना बल्कि प्रदेश के सबसे पिछड़े विधानसभा को मैंने अपना कर्मभूमि स्वीकार कर चुना ताकि जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर मैं पूरे प्रदेश में इस पिछड़े विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के साथ ही सभी को विश्वाश दिला सकू हूँ कि मेरे जीवन का बचा एक -एक दिन, मेरे शरीर मे मौजूद रक्त की एक- एक बूंद और मेरा पूरा सामर्थ्य सिसवा की सम्मानित जनता को समर्पित था, है और रहेगा।उन्होने आगे कहा विगत तीन चुनाव से लगातार आप देख रहे है कि मैं तीन चुनाव हारकर भी आपके बीच मे हूँ तथा दर्जनों मुकदमा आपके हितों की रक्षा के संघर्ष हेतु मेरे ऊपर दर्ज किए गए लेकिन चुनाव हो या न हो मैं हमेशा आपके बीच मे रहा हु, नेता के रूप में जिंदा हु और रहुगा यह मेरा संकल्प है। पिछले बीस बर्षाे से आप के चौखट पर ईमानदारी से सेवा की है इसलिए जनमानस से न्याय हेतु अपील करता हूँ जिस तरह आज बर्षा व तीज के त्योहार के बाद भी अपार जनसमूह ने शानदार स्वागत किया उसके लिए मैं सभी का आभारी हूँ। तदोपरांत सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के विफल नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए किसानों, व्यापारियों व बेरोजगार नौजवानों का आह्वाहन किया कि महंगाई व बेरोजगारी तथा किसानों की बदहाली पेट्रोलियम पदार्थाे के लगातार बढ़ते मूल्य तथा पूरे देश मे सबसे महंगी बिजली मूल्य के कारण जनता त्राहि त्राहि कर रही है यदि इस प्रदेश को विकास ये मुख्यधारा से कोई जोड़ सकता है तो केवल अखिलेश यादव, इसलिए 2022 में प्रचंड बहुमत से सपा सरकार बनाकर उतर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। इस स्वागत सभा को देवेंद्र प्रताप शाही उर्फ बब्बू शाही, महातम यादव, बेचू प्रसाद गौतम , लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल ने भी संबोधित किया।स्वागत सभा मे मुख्य रुप से राजेश सिंह ऊर्फ राजू बाबू, छवि यादव, अनिल सिंह, भवानी शंकर पांडेय, अवधेश पांडेय, दिलीप पांडेय, उमेश पांडेय, आदित्य पांडेय, गणेश शंकर त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, पशुपति दिवेदी ,विजय तिवारी, सूर्यमणि व मोहन चौबे सहित हजारो कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *