Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 11 at 5.34.57 PM 1

वाराणसी जोंन की 70वीं अन्तर्जनपदीय  प्रतियोगिता का पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा किया गया भव्य शुभारम्भ

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा वाराणसी जोंन की 70वीं अन्तर्जनपदीय वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल एवं योगा प्रतियोगिता वर्ष-2022 का शुभारम्भ पुलिस लाइन मीरजापुर के ग्राउण्ड पर किया गया । जिसका समापन दिनांक 13.05.2022 को होगा । शुभारम्भ समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर का स्वागत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बैज लगाकर किया गया । तदोपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रतियोगिता में शामिल हुई टीमों की मार्च पास्ट सलामी ली गयी ।

इस दौरान प्रतिभाग करने वाली समस्त टीमें पीएसी बैण्ड की धुन पर मंच से गुजरी, तत्पश्चात् पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जोंन वाराणसी के जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, चन्दौली, जौनपुर, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र के टीम मैनेजर व उसके सदस्यों से उनका परिचय प्राप्त कर, वालीबॉल से सर्विस कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया । प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खेल की भावना की शपथ दिलायी गयी ।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए और अच्छा प्रदर्शन दिखाने व सफल होने की शुभकामना दी गयी ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक राम दुलार यादव, सुबेदार उ0नि0 त्रिभूवन सिंह सहित खेल में प्रतिभाग करने वाली टीमो के सदस्यगण तथा पुलिस बल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *