Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 11.03.42 AM

किसान आन्दोलन के आगे सरकार हारी, किसानों की हुई जीत : अंशुमान सिंह

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बांसगांव टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह ने किसानों के आन्दोलन की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक किसान सत्याग्रह के सफल होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह किसानों, मज़दूरों, ग़रीबों और मेहनतकश लोगों की जीत है। यह लोकतंत्र, संविधान और देश की जीत है। पूँजीवादी और अहंकारी सरकार व उसके मंत्रियों ने किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, आढ़तिए, मुट्ठीभर लोग, देशद्रोही इत्यादि कहकर देश की एकता और सौहार्द को खंड-खंड कर बहुसंख्यक श्रमशील आबादी में एक अविश्वास पैदा किया।सिंह ने कहा कि देश संयम, शालीनता और सहिष्णुता के साथ-साथ विवेकपूर्ण, लोकतांत्रिक और समावेशी निर्णयों से चलता है ना कि पहलवानी से। उन्होंने कहा कि बहुमत में अहंकार नहीं बल्कि विनम्रता होनी चाहिए। लेकिन भाजपा ने हठधर्मिता का रास्ता अख्तियार करते हुए किसानों की समस्याओं को बढ़ाकर किसानों को सांसत में डाल मरने पर विवश किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग को समय रहते हुए मान लिया गया होता तो शायद देश और किसानों की इतनी दुर्गति नहीं होती। सिंह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता होता है। अन्नदाता के साथ किया गया अन्याय न काबिले बर्दाश्त था। बहरहाल सच की जीत हुई और झूठ की हार। देश का किसान खुशहाल होगा तो देश और देश में रहने वाले खुशहाल होंगे। सिंह ने किसान आन्दोलन की जीत पर किसानों को बधाई दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *