Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 02 at 10.35.31 PM

राजकीय महाविद्यालय ने जीते अंतर-जिला स्तरीय विज्ञान प्रर्दशनी प्रतियोगिता-2024 में पुरस्कार

 

फरीदाबाद:राजकीय महाविद्यालय,फरीदाबाद की प्राचार्या डा.रुचिरा खुल्लर के सफल नेतृत्व में अंतर-जिला स्तरीय विज्ञान प्रर्दशनी प्रतियोगिता-2024 में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों ने अपनी कुशल क्षमता का प्रर्दशन किया।

WhatsApp Image 2024 02 02 at 10.35.31 PM

जिसमें फरीदाबाद,पलवल,होडल,बल्लभगढ़ तथा मोहना इत्यादि से 14 महाविद्याल‌यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें राजकीय महाविद्यालय,फरीदाबाद के रसायन-विज्ञान विभाग से “बायोकेम सिटी”मॉडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

बी एस सी कैमिस्ट्री ऑनर्स तृतीय वर्ष से छात्रा प्रियाशी व प्रांजल ने विभागाध्यक्षा डा.अंकिता के दिशा-निर्देशन व विभाग से डा.अमित,डा.दुर्गेश,डा.प्रमिला,डा.निशा तेवतिया,डा.मंजु के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डा.सबीना सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाए इस बायोप्लास्टिक व बायोफ्यूल मॉडल को आज के समय की जरूरत बताया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर डा.प्रोमिला काजल,डा.कमल गोयल,डा.मोनिषा चौधरी,डा.रेनु सर्दना व डा.सुप्रिया दिनोदिया ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनायें देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *