Breaking News

जिला पंचायत मिल्कीपुर चतुर्थ की लड़ाई नहीं चरित्र की लड़ाई है गोरखनाथ बाबा

मिल्कीपुर विधानसभा के कुमारगंज बाजार के निकट बराईपारा में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य मिल्कीपुर चतुर्थ से प्रत्याशी कमलेश यादव के चुनाव प्रचार कराने के लिए कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने फीता काटकर उदघाटन किया ।उद्घाटन के बात मौजूद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के बीच में विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि मिल्कीपुर चतुर्थ की जिला पंचायत सदस्य की लड़ाई नही है यह चरित्र की लड़ाई है कमलेश यादव को आप लोग जिताओगें तो क्षेत्र का युवा नहीं भटकेगा अन्यत्र प्रत्याशी को जिताओंगे तो क्षेत्र का युवा भटक जाएगा, एक समय था कि भारतीय जनता पार्टी के पास दरी पर बैठने के लिए लोग नहीं मिल रहे थे

लेकिन आज ऐसा समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश व प्रदेश दोनों में है आज के समय में हर गली मोहल्ला समेत पूरे देश में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं, विधायक ने कहा कि अपनी राजनीति की शुरुआत मैंने बरईपारा में कार्यालय खोलकर किया था और मिल्कीपुर चतुर्थ की जनता मेरी बहन को जिला पंचायत सदस्य आरती प्रियदर्शी को भारी मतों से जीत दिलाई थी बरईपारा में कार्यालय खोलने वाला व्यक्ति बड़े मतों से जीत कर आता है जिसके ऊपर दो- दो विधायकों का आशीर्वाद हो वह अवश्य भारी मतों से जितेगा।

 

भाजपा नेता चंद्रबली सिहं ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत से जिताने के लिए लोगों से अपील की है।साथ ही कहा कि जब देश व प्रदेश की सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मिल्कीपुर चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख मिल्कीपुर कमलेश यादव ने मौजूद समर्थकों के बीच में कहा कि मैं इस क्षेत्र का बेटा हूं।साथ ही अपने कर्तव्यों का पालन जनता के बीच में करता आ रहा हूँ।

 

और आगे भी करता रहूंगा।मेरा पूरा भरोसा है कि मिल्कीपुर चतुर्थ की जनता मुझे अपना वोट देकर भारी मतों से जीताएगी। इस मौके पर भाजपा नेता चन्द्रबली सिहं कुमारगंज बाजार मालिक विजय कुमार उपाध्याय, अजय बिक्रम सिहं , कुशल चंद पाठक, राम शंकर मौर्य, रामप्रसाद कोटेदार, हरिराम मिश्रा ,दल बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, अश्वनी यादव, गोविंद यादव, राजेश यादव, शिवप्रसाद मास्टर, पप्पू सिंह सुरेश यादव कोटेदार, संतराम, साहब बक्शा यादव, रिंकू सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *