Breaking News
WhatsApp Image 2025 11 27 at 20.12.45 3a175494

गाजीपुर:एक माह चलने वाले आयुष्मान गोल्डन कार्ड महाअभियान शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर :मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में 25 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक चलने वाले प्रस्तावित महा अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से संबंधित कार्रवाई हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्वों का निर्धारण संबंधी बैठक बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एक माह तक चलने वाले अभियान में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश देते हुए सीडीओ ने कहा कि आशा कार्यकर्तियों के अनुसार सूची बनाकर प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। 25 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बन जायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि इस महा अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास ,पंचायती राज, ग्राम विकास शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी अंतर्विभागीय समन्वय बनाते हुए अधिकतम कार्ड बनाया जाए। जिसकी प्रतिदिन समीक्षा होगी ।अभियान की अवधि में सीएचओ एएननम आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री पंचायत सहायक, स्वयं सहायता समूह सहित सामाजिक कार्यकर्ताओ का सहयोग लेकर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। बैठक में एसीएमओ डॉक्टर संजय सिंह आयुष्मान डीआईयू टीम,एम0ओ0आईसी,बीसीपीएम सहित अन्य लोग मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …