Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 20 at 19.30.07 1

गाजीपुर:शपथग्रहण मे कोबिड प्रोटोकॉल की धज्जियां उडाते रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दोनो विधायक व माननीय मंत्री

 

IBN NEWS GHAZIPUR

गाजीपुर:नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राहुल राय ने लिया शपथ रेवतीपुर गांव में स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि खेल एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी उपस्थित में एआरओ तहसीलदार सेवराई आलोक कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख राहुल राय ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया है कि कितने लोकप्रिय हैं। उन्होंने इतिहास रचने का कार्य किया है। इस क्षेत्र की जनता का मैं ऋणी हूं और यथा संभव मदद करता रहूंगा।

शपथ ग्रहण के बाद ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने कहा कि यह जीत मेरी जीत नहीं, क्षेत्र की जनता की जीत है। जिस पद पर निर्वाचित हुआ हूं, तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा। क्षेत्र की जनता को शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

इस मौके पर जमानिया विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पियूष राय, मुकेश राय, ओमप्रकाश राय, झल्लन राय, उपेंद्र कुमार शर्मा, मारकंडेय सिंह, अजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता झारखंडेय पांडेय एवं संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने देश के पीएम की तीसरी लहर की चिंता व योगी आदित्यनाथ को कोबिड का मजाक बनाकर पेश तो जरूर कर दिया है. जिले के आला अफसर भी कोबिड कानून का जिक्र कम ही कर रहे है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *