टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 1 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत पीड़ित क्षतिपूर्ति स्कीम से जुड़े मामलों पर जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कुल 31 लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पीड़ितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
-
विजय कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
-
ज्ञानेन्द्र प्रकाश, पुलिस अधीक्षक (शहरी)
-
मुख्य चिकित्साधिकारी
-
जिला प्रोबेशन अधिकारी
तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण से पीड़ितों को समय पर न्याय एवं आर्थिक सहायता मिल सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की गंभीरता से समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।