Breaking News
गाजीपुर में विशेष लोक अदालत जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते धर्मेंद्र पांडेय

गाजीपुर: “वर्तमान समय विकास का है, इसमें समय बर्बाद न करें” – धर्मेंद्र पांडेय

टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के दिशा-निर्देशन में आगामी 13 सितंबर 2025 को दीवानी न्यायालय गाजीपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत का मुख्य उद्देश्य आर्बिट्रेशन निष्पादन वादों (Arbitration Matters) का आपसी सुलह के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है।

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को न्यायालय परिसर से विशेष लोक अदालत जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनपद के सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वादकारी अपने-अपने आर्बिट्रेशन संबंधी निष्पादन वादों का निस्तारण विशेष लोक अदालत में करा सकते हैं।

धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि –
“वर्तमान समय विकास का समय है। इसमें समय बर्बाद करने के बजाय लोग आपसी सुलह और संवाद के जरिए विवादों का समाधान करें। विशेष लोक अदालत इसका बेहतरीन मंच है।”

इस पहल का उद्देश्य जनता को न्याय के त्वरित, सरल और सुलभ साधन उपलब्ध कराना है ताकि लोगों का समय, ऊर्जा और धन दोनों की बचत हो सके।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …