टीम IBN न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:
उत्तर प्रदेश पुलिस की सतर्कता एक बार फिर रंग लाई है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के दूसरे दिन की पहली पाली में गाजीपुर पुलिस ने एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा था।
एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से मिली सूचना
रविवार 07 सितंबर 2025 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, मीरनपुर गाजीपुर में एक युवक दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम संदीप कुमार पुत्र रामाशंकर प्रसाद, निवासी ग्राम कोठिया थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर है।
वह अपने ही भाई सौरभ प्रताप की जगह परीक्षा देने आया था।
केस दर्ज
केंद्र अधीक्षक पार्था नंदी पुत्र सुधीर चंद्र नंदी (निवासी उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल) की तहरीर पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी संदीप के खिलाफ निम्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है –
-
धारा 319(2), 318(4) BNS
-
धारा 7/13(3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024
मुकदमा संख्या: मु0अ0सं0 690/2025
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
-
उ0नि0 सलाहुद्दीन थाना कोतवाली गाजीपुर मय हमराह टीम
-
उ0नि0 धर्मेंद्र दूबे थाना कोतवाली गाजीपुर मय हमराह टीम
पुलिस की सख्ती
गाजीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या प्रतिरूपण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।