Breaking News
बलिया में अघोर संत समाधि पर भव्य भंडारा और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अघोर संत की समाधि पर भव्य भंडारा, हजारों गरीबों को निःशुल्क इलाज और दवाएं

टीम IBN न्यूज़ | ब्यूरो रिपोर्ट

बलिया/गाजीपुर:
अघोर परिसर ट्रस्ट अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव, वाराणसी के तत्वावधान में बलिया जिले के कारो गांव स्थित अघोर संत बाबा शिवाराम की समाधि पर रविवार को भव्य भंडारा, प्रसाद वितरण और विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

बाबा सम्भव राम ने लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में सर्वेश्वरी समूह के पीठाधीश्वर बाबा सम्भव राम स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सर्वेश्वरी समूह की पहल

जानकारी के अनुसार, सर्वेश्वरी समूह पिछले दो दशकों से पूर्वांचल में अघोर पंथ से जुड़े संतों की समाधियों और तपोस्थलों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण करता आ रहा है। गाजीपुर के कोट मोहल्ले में स्थित बौड़हिया सिद्धपीठ का सुंदरीकरण भी इसी समूह द्वारा कराया गया था। अब बलिया के कारो गांव में स्थित इस प्राचीन समाधि स्थल का भी निर्माण और नवजीवन सर्वेश्वरी समूह ने ही कराया है।

स्वास्थ्य शिविर में जुटे नामी चिकित्सक

स्वास्थ्य शिविर में देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।

इसमें प्रमुख रूप से शामिल रहे –

  • हृदय रोग विशेषज्ञ: डॉ. रंजन नारायण

  • दंत रोग विशेषज्ञ: डॉ. अचीन्द्र, डॉ. वैभव, डॉ. करण चौहान

  • जनरल मेडिसिन: डॉ. विवेक, डॉ. के. सिंह

  • नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. बी.एन. राय, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. शशि, डॉ. सुधांशु, डॉ. आशुतोष

  • महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ: डॉ. कमला मिश्रा, डॉ. पदमा, डॉ. उषा रानी

  • एक्यूपंक्चर: डॉ. रतन, डॉ. नीतिन

  • बाल रोग विशेषज्ञ: डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. निपेन्द्र

  • होम्योपैथ: डॉ. के.के. सिंह, डॉ. विश्वआत्मन सिंह

सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योग जगत के लोग भी मौजूद रहे, जिनमें अश्वनी सिंह, सुरेश सिंह, पारस यादव, दुरबान सिंह, बाम्बे पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, मनीष सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, सनबीम गाजीपुर के एम.डी. के.पी. सिंह और भारत ट्रांसपोर्ट के संजय सिंह प्रमुख रहे।

गरीबों की सेवा में जुटा सर्वेश्वरी समूह

इस आयोजन का पूरा खर्च सर्वेश्वरी समूह द्वारा उठाया गया। समूह ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज में सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …