Breaking News

थानाप्रभारी ने चौपाल लगाकर शांति और सौहार्द स्थापित करने का दिया  संदेश 

थानाप्रभारी ने चौपाल लगाकर शांति और सौहार्द स्थापित करने का दिया  संदेश

 

Ibn टीम महराजगंज

 

कोठीभार थाना के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने आज नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड न0 10 बिस्मिल नगर (पिपरिया) में स्थानीय जनता के साथ चौपाल लगाकर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न समाजिक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और युवा उपस्थित रहे।

IMG 20250907 WA0310

इस अवसर पर थानाप्रभारी ने कहा कि समाज में भाईचारा, शांति और सहयोग की भावना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने व्यक्तिगत मतभेद भूलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अपराध, आपराधिक तत्वों के साथ समझौता न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिससे स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। थानाप्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा ताकि आमजन सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें।

IMG 20250907 WA0309
इस मौके पर सभासद अनिरुद्ध चौधरी, तबारक अली,मुनीर अहमद,दिनेश तिवारी, जलालुदिन,मंजिउल्लाह सिद्दीकी
अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …