Breaking News

चंदौली में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित हिरासत में…मामले की जांच जारी

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

खबर जनपद चंदौली से है जहां सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वही परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा डेडावल पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत कि गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय हीलाहवाली करती रही। एसपी के हस्तक्षेप के बाद सकलडीहा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

 

जहां इलाज के दौरान उसके द्वारा विषाक्त पदार्थ खाया जाना मिला। जिस कारण उसे वाराणसी मंडलीय अस्पताल बेहतर इलाज हेतु भेज दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताया जा रहा है। मामले में एसपी अमित कुमार के हस्तक्षेप के बाद सकलडीहा पुलिस द्वारा उस गांव के ही निवासी दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार किशोरी चार अप्रैल को शौच के लिए सीवान कि तरफ गई थी। इसी दौरान विशुनपुरा गांव निवासी पंकज और हरीश राजभर ने उसे खेत में खींच लिया और जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती परिजनों को सुनाई। आरोप है कि घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी पर दी गई थी लेकिन पुलिस हीलाहवाली करती रही। जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

 

परिजन उसे लेकर सी एच सी पहुंचे जहां इलाज से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और यहां से भी बेहतर इलाज हेतु उसे मंडलीय अस्पताल कबिरचौरा वाराणसी रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत में सुधार है। मामले के बाबत एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी उक्त गांव के दोनों निवासी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। लड़की बेहतर इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार है। जांच में पता चला है कि किशोरी एक युवक को पहले से ही जानती थी, आगे जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *