Breaking News

जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग सत्र का शुभारंभ

Ibn24×7news
महराजगंज
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में सत्र 2022-23 हेतु दिनांक: 13 जून 2022 से जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में निःशुल्क कोचिंग सत्र का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

IMG 20220613 WA0028सत्र का आरम्भ करते हुए अपर जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि शासन शासन की मंशा उन छात्रों को भी स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना है, जो प्रयागराज या दिल्ली जाकर महंगे-महंगे कोचिंग संस्थानों का खर्च नहीं वहन कर सकते हैं। जनपद में जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में आपलोगों को स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आपलोग अपने सपनों को पूरा कर सकें। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सिविल सेवा एक अत्यंत प्रतिष्ठित सेवा है और इसकी परीक्षा भी निश्चित रूप से आसान नहीं है, लेकिन जो छात्र ईमानदारी और लगन के साथ परिश्रम करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि परीक्षार्थी अर्जुन की तरह परीक्षा के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करे।अपर जिलाधिकारी ने आगे कहा कि बहुत बार छात्र किसी विषय या घटना की अत्यधिक गहराई में जाने का प्रयास करते हैं, जबकि इसकी आवश्यकता नही होती है। आयोग की आपसे अपेक्षा विशेषज्ञता की नहीं होती है, बल्कि संबंधित विषय पर आपकी सामान्य जानकारी और उसके आधार पर आपकी विश्लेषण क्षमता को परखना होता है। इसलिए लोकसेवा आयोग द्वारा निर्धारित सिलेबस के अनुसार तैयारी करें और इधर-उधर न भटकें।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को सिलेबस के प्रत्येक टॉपिक की सामान्य जानकारी अवश्य होनी चाहिए क्योंकि प्रश्न अंततः उन्हीं टॉपिकों से आते हैं या प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर उनसे संबंधित होते हैं।प्रारंभिक परीक्षा के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विषय से संबंधित एक स्तरीय पुस्तक को टॉपिक के अनुसार जरूर पढ़ें। लेकिन इसके साथ पूर्व में आये प्रश्नों को जरूर हल करें। इससे आप आयोग के परीक्षा पैटर्न को पकड़ पाते हैं और कम समय और मेहनत में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं और यही एक स्मार्ट परीक्षार्थी की विशेषता होती है। इसके अलावा भी अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न बिंदुओं पर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया।अपने बीच अपर जिलाधिकारी को शिक्षक के रूप में पाकर छात्र भी गदगद थे।जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत मा. जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु कक्षाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसमे प्रशासन के अधिकारियों व विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को स्तरीय मार्गदर्शन प्रदान करना है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *